1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सामने आया अनुराग का कबूलनामा : लड़के को मोलेस्ट करने की बात की थी स्वीकार, देखे

सामने आया अनुराग का कबूलनामा : लड़के को मोलेस्ट करने की बात की थी स्वीकार, देखे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सामने आया अनुराग का कबूलनामा : लड़के को मोलेस्ट करने की बात की थी स्वीकार, देखे

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने जाने माने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों की एक हरकत के बारे में बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तब उन्हें यौन उत्पीड़न या चाइल्ड अब्यूज या फिर किसी तरह के उत्पीड़न के बारे में पता नहीं था। तब उन्हें एक बच्चा बहुत अच्छा लगता था। अनुराग ने बच्चे के साथ कुछ ऐसा किया कि बच्चे ने स्कूल प्रशासन से शिकायत कर दी। जिसके बाद बच्चे के माता-पिता को लेटर लिखकर बुलाया गया और अनुराग को पेश किया गया।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1307348316519149571?s=20

इसी बीच कंगना रनौत ने पायल घोष का सपोर्ट किया है। कंगना ने अनुराग कश्यप का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि जब वह छोटे थे तो उन्होंने स्कूल के दिनों में एक लड़के को मोलेस्ट किया था। वीडियो में अनुराग बता रहे हैं कि उन्हें लगा कि जो उनके साथ हुआ है वही उन्हें दूसरों के साथ करना चाहिए।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1308435053693689858?s=20

 

इसी वजह से जब वह थोड़ा सीनियर हो गए तो उन्होंने स्कूल के एक छोटे लड़के को कोने में ले जाकर 2-3 झापड़ मारे। जब वह लड़का रोने लगा तो अनुराग को उस पर दया आ गई और उन्होंने उसे गले लगा लिया।

लेकिन लड़का इन सब बातों से कनफ्यूज था और उसने अगले दिन शिकायत पत्र लिख दिया। उसके माता-पिता स्कूल आए और बहुत चिल्लाए।

कंगना ने लिखा, “अनुराग कश्यप की बात सुनिए, वो बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने एक बच्चे को मोलेस्ट किया था, ये वो लोग हैं जिन्हें लगता है कि दूसरों को परेशान करना ही समस्या का हल है।

बता दें कि कंगना ने पायल का सपोर्ट किया है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया था कि हर आवाज मायने रखती है। साथ में मीटू और अरेस्ट अनुराग कश्यप हैशटैग्स भी थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...