1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत की मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए भावुक हुई अंकिता लोखंडे

सुशांत की मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए भावुक हुई अंकिता लोखंडे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत की मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए भावुक हुई अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में है और ऐसे में अब लोगों को इस मामले में न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

सीबीआई के हाथ में जांच जाने से लगभग सब लोग खुश है और इसमें सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता भी शामिल है।

आपको बता दे कि सीबीआई को जांच सौंपें जाने के बाद से ही अंकिता खुश है और उन्होंने कहा है कि अब वो इस मामले को सुलझते हुए देखना चाहती है। वही इसके अलावा उनकी एक पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/CDl_LCIBC5K/

दरअसल उन्होंने सुशांत की मां की तस्वीर हाथ में लिए अपनी फोटो शेयर की है। अंकिता भी इस तस्वीर में काफी भावुक दिख रही हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता कैप्शन में लिखती हैं कि मुझे भरोसा है अब आप दोनों साथ होगे।

इसके बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कमेंट करते हुए लिखा, हां दोनों साथ में होंगे…लव यू… मजबूत रहो… हमें तब तक लड़ना है जब तक न्याय नहीं मिल जाता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...