1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अनिल कपूर ने अपने डांस से स्टेज में लगाई आग, फैंस ने यू दी अपनी प्रतिक्रिया

अनिल कपूर ने अपने डांस से स्टेज में लगाई आग, फैंस ने यू दी अपनी प्रतिक्रिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनिल कपूर ने अपने डांस से स्टेज में लगाई आग, फैंस ने यू दी अपनी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हमेशा अपने फैंस से वीडियो और फोटो शेयर कर जुड़े रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/CFvfiUAByud/?utm_source=ig_embed

हाल ही में एक्टर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांसर वर्तिका झा मिस्टर इंडिया के सुपरहिट गाने ‘आई लव यू’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CE0xC52BAIh/

फिल्म में इस गाने पर श्रीदेवी और अनिल कपूर ने डांस किया था। वहीं, स्टेज पर अनिल कपूर को देख, वर्तिका उनके साथ डांस करने की रिक्वेस्ट करती हैं। जिसके बाद अनिल कपूर उनके साथ डांस करते हैं।

https://www.instagram.com/p/CDCAEEIhzqg/

वीडियो में अनिल कपूर  वर्तिका के साथ जबरदस्त डांस करते हैं। एक्टर का यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अनिल कपूर के वीडियो को ‘डांस वर्ल्ड 18’ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। दोनों के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B7vzOJYBNJ2/

अनिल कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की। उन्हें 1983 में ‘वो सात दिन’ में पहली प्रमुख भूमिका मिली, जिसमें उन्होंने शानदार कां किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...