1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अनिल कपूर ने शेयर की तस्वीर,कहा- क्यूटेस्ट कपूर का परिचय करा रहा हूं…

अनिल कपूर ने शेयर की तस्वीर,कहा- क्यूटेस्ट कपूर का परिचय करा रहा हूं…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनिल कपूर ने शेयर की तस्वीर,कहा- क्यूटेस्ट कपूर का परिचय करा रहा हूं…

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हमेशा अपने फैंस से वीडियो और फोटो शेयर कर जुड़े रहते हैं।

अनिल कपूर ने हाल ही में अपने घर में आए नन्हे और क्यूट मेहमान से सबका परिचय कराया है।

उन्होंने अपने घर में आए नन्हे मेहमान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह उसे गोद में लिये नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर के घर आया यह क्यूट मेहमान एक छोटा सा डॉगी है, जो एक्टर की गोद में आराम फरमाते हुए नजर आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/CFrC0QKB0SI/

अनिल कपूर  ने इससे जुड़ी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं, जो फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “सबसे क्यूटेस्ट कपूर का आप सभी से परिचय करा रहा हूं. रशेल क्रो कपूर… जुहू का राजकुमार.” अनिल कपूर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CFi3hy-h7mZ/

फोटो में एक्टर कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं तो वहीं उनकी गोद में डॉगी का बच्चा आराम फरमा रहा है। अनिल कपूर की इन तस्वीरों को उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी लाइक किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...