सेलेब्स के बीच अक्सर ज़ुबानी जंग देखी जाती है, कभी इशारों में तो कभी नाम लेकर..अक्सर सेलेब्स एक दूसरे पर निशाना साधते ही रहते हैं। लेकिन जब से सोशल मीडिया का क्रेज़ बढ़ा है तब से ये जंग अब सेलेब्स के बीच ट्विटर पर भी काफी देखी जाती है।
I've said it once and I'll say it again because they absolutely deserve it! Congratulations to the #DelhiCrime team! Nice to finally see more of our people get international recognition. @ShefaliShah_ #WelcomeToHollywood
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 6, 2020
अब अनुराग कश्यप और अनिल कपूर ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़ते दिखे। दोनों के बीच शुरुआत मज़ाक से हुई, लेकिन मज़ाक करते-करते बात सीरीयस हो गई। बात यहां तक पहुंच गई कि अनुराग ने अनिल कपूर की एक्टिंग और फिल्मों पर ही सवाल उठा दिया तो वहीं अनिल भी अनुराग की फिल्मों और करियर को नीचा दिखाने से नहीं चूके।
The closest you have come to an Oscar is watching Slumdog Millionaire win Oscars on TV. #TumseNaHoPayega https://t.co/sZzCDhVvAA pic.twitter.com/YhZHKrEFfO
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 6, 2020
अनिल रविवार को एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने दिल्ली क्राइम के एम्मी अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की और लिखा- मैंने पहले भी एक बार कहा था और फिर से कहूंगा क्योंकि वे वाकई में ये डिजर्व करते हैं। बधाई हो टीम दिल्ली क्राइम। आखिरकार अपने लोगों को इंटरनेशनल पहचान मिलने पर अच्छा लगा। अनिल के इस पोस्ट पर अनुराग कश्यप ने लिखा- किसी डिजर्विंग इंसान को इंटरनेशनल पहचान मिलने पर अच्छा लग रहा है। वैसे आपका ऑस्कर किधर है? नहीं है? अच्छा… नॉमिनेशन?
Sir, you don’t talk about hair. Aapko toh apne baal ke dum pe roles milte hain. #BaalBaalBaloo #TheJungleLife https://t.co/b4H5CtqFYi
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) December 6, 2020
अनिल को अनुराग की यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा- आप ऑस्कर के सबसे करीब आए हैं, स्लमडॉग मिलियनेयर को टीवी पर ऑस्कर जीतते हुए देख रहे हैं। तुमसे न हो पाएगा। इस पर भी अनुराग चुप नहीं हुए, इस पोस्ट को कोट करते हुए लिखा- हैंड मी डाउन फिल्मों के किंग क्या कहते हैं, क्या आप इस फिल्म के लिए भी दूसरी पसंद नहीं थे?
अनिल ने अगली पोस्ट में लिखा- बेटा, तुमको मेरा जैसा कॅरियर पाने के लिए सीरियस स्किल्स चाहिए हैं। ऐसे ही नहीं चल रही है हमारी गाड़ी 40 साल से। इस पर अनुराग ने उनकी कुछ पिछली फिल्मों के पोस्टर्स के साथ लिखा- सर हर 40 साल पुरानी गाड़ी को विंटेज नहीं कहते। कुछ को खटारा भी कहते हैं। रिटायरमेंट बुला रहा है।
अनिल ने भी अनुराग का पीछा नहीं छोड़ा लगातार किए पोस्ट में अनिल लिखते हैं- अबे मेरी गाड़ी 40 साल चली तो चली, तेरी तो अभी तक गैरेज से ही नहीं निकली है। अपने लास्ट पोस्ट में एक फोटो के साथ लिखते हैं- सिर्फ एक ही कारण है कि मैं रो रहा हूं क्योंकि मैंने तुम्हारे साथ ये फिल्में करने की बात की। लेकिन चिंता मत करो। ये मेरी आखिरी हंसी है।