1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पंत की बल्लेबाजी पर नाराज कोहली को बुमराह और शमीं ने दिलाई जीत, भारत ने लॉड्स पर दर्ज किया से खास रिकॉर्ड

पंत की बल्लेबाजी पर नाराज कोहली को बुमराह और शमीं ने दिलाई जीत, भारत ने लॉड्स पर दर्ज किया से खास रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 151 रनों से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की तरफ से अंतिम दौर में मोहम्मद शमीं और दसप्रीत बुमराह ने शानदार खेल दिखाया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंत की बल्लेबाजी पर नाराज कोहली को बुमराह और शमीं ने दिलाई जीत, भारत ने लॉड्स पर दर्ज किया से खास रिकॉर्ड

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 151 रनों से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की तरफ से अंतिम दौर में मोहम्मद शमीं और दसप्रीत बुमराह ने शानदार खेल दिखाया। दोनो खिलाड़ियों के दमदर बल्लेबाजी से भारतीय टीम की जीत आसान हुई। भारतीय टीम के जीत के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि मोहम्म्द शमी और जसप्रीत बुमराह के बीच दूसरी पारी में नौवें विकेट की साझेदारी ने टीम के लिए जीत का माहौल तैयार किया।

आपको बता दें कि शमी (70 गेंदों पर नाबाद 56) और बुमराह (64 गेंदों पर नाबाद 34) के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रनों की अटूट साझेदारी की। दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 298 रनों पर टीम ने पारी घोषित की। इंग्लैंड के सामने 272 रनों का लक्ष्य रखा और फिर उसकी पूरी टीम को 120 रनों पर आउट किया।

कप्तान कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे पूरी टीम पर गर्व है। पिच से पहले तीन दिन गेंदबाजों को मदद नहीं मिली, लेकिन हमने अपनी रणनीति अच्छी तरह से लागू की। दूसरी पारी में जसप्रीत और शमीं ने जिस तरह से दबाव की परिस्थितियों में बल्लेबाजी की वह बेजोड़ था। यहीं से माहौल बना, जिससे हमें आगे मदद मिली’।

कोहली ने बताया कि टीम समझती थी कि 60 ओवरों में 272 रन बनाना मुश्किल होगा, लेकिन 10 विकेट लिये जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम जानते थे कि हम 10 विकेट ले सकते हैं। मैदान पर थोड़े तनाव ने हमें प्रेरित किया। हम शमी और बुमराह का हौसला बढ़ाना चाहते थे और इसलिए हमने उन्हें नई गेंद सौंपी। उन्होंने हमें तुरंत विकेट भी दिलाए।’

बात करें लॉर्ड्स के इतिहास की तो भारत की ये तीसरी जीत है। इससे पहले टीम ने सास 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में यहां जीत दर्ज की थी। कोहली भी उस टीम का हिस्सा थे। कोहली ने कहा, ‘मैं 2014 में धोनी भाई के साथ उस टीम का हिस्सा था, लेकिन 60 ओवरों में यह जीत हासिल करना लाजवाब था। मोहम्मद सिराज पहली बार लॉर्ड्स पर खेल रहे थे और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. भारतीय प्रशंसकों के लिए इस जीत से शानदार उपहार कुछ और नहीं हो सकता।’

वहीं शानदार बल्लेबाजी कर मैच गंवाने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि उनकी टीम परिस्थितियों के अनुसार नहीं खेल पाई, लेकिन साथ ही अगले मैचों में वापसी करने का वादा किया। रूट ने कहा, ‘हम इस तरह की परिस्थितियों का सही तरह से सामना नहीं कर पाए, लेकिन अभी इस सीरीज में काफी क्रिकेट खेला जाना है और हम वापसी करेंगे। कप्तान के तौर पर मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हमने गलतियां कीं, लेकिन जीत का श्रेय उन्हें (भारत) जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हमने पांच मैचों की सीरीज पहले भी खेली है और हम वापसी कर सकते हैं।’

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को उनके पहली पारी के शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे उन्होंने अपना नाम लॉर्ड्स की सम्मान पट्टिका पर भी अपना लिखवा दिया है। इसपर राहुल ने कहा, ‘मैं उस बोर्ड को रोज देख रहा हूं कि क्या उन्होंने मेरा नाम लिख दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें अच्छी शुरुआत देनी थी। पहली पारी में 350 से अधिक रन बनाना जरूरी था और हमने वही किया। हम आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगे।

आपको बता दें कि दूसरी पारी में कप्तान कोहली ऋषभ पंत की बल्लेबाजी से नाराज दिखाई दिए थे। उन्होने लॉड्स की बलकनी से ऋषभ पंत को इशारा करते हुए नाराजी जताई थी। इसके साथ ही कप्तान कोहली एक दफा रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर नाराज दिखाई दिए थे। दूसरी पारी में जब कप्तान कोहली आउट हुए तो उन्होने अपना गुस्सा ड्रसिंग रुम में जाकर निकाला। जो काफी चर्चा का विषय रहा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...