करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के बाद अब अमृता राव भी जल्द खुशखबरी देने वाली हैं। अमृता राव मां बनने वाली हैं।
https://www.instagram.com/p/CFTkT2GjPSj/
पिछले काफी समय से वो ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। उनके मां बनने की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CF3lAZQDroP/
अमृता राव को बेबी बंप के साथ एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ उनके पति आरजे अनमोल भी थे।
ये पहली बार है जब कपल माता पिता बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अमृता खार स्थित एक क्लिनिक पहुंची थीं तभी उनकी तस्वीर खींची गई थी।
अमृता जिंदगी के इस पड़ाव को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने खुद अभी तक सार्वजनिक रूप से प्रेंग्नेंसी का एलान नहीं किया है।
अमृता लॉकडाउन से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं। ज्यादातर लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं है क्योंकि कपल अपनी जिंदगी को बेहद निजी रखता है। हालांकि उनके करीबियों को इसके बारे में जानकारी थी।