पटना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का नियमित संचालन 31 जुलाई से शुरू होगा और यह रोजाना चलेगी। टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच हैं, जबकि एसी कोच नहीं दिए गए हैं। सुविधाओं की बात करें तो यह ट्रेन वंदे भारत जैसी सुविधाएं देती है, लेकिन किराया आम जनता के बजट के अनुसार रखा गया है।

अमृत भारत एक्सप्रेस खासतौर पर मध्यम और निम्न वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे, फायर सिलेंडर, साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था, और डस्टबिन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसका भगवा-ग्रे रंग संयोजन यात्रियों को लुभा रहा है। सफर कर रहे यात्रियों ने इसे बेहद सुविधाजनक और सुरक्षित बताया। कई स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं ने कहा कि यह ट्रेन यात्रा का नया अनुभव दे रही है।

खास बात यह रही कि इस ट्रेन के पहले सफर में शामिल हुए कांवड़ियों और कुलियों ने भी इसका आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन आम लोगों के लिए वरदान है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि जनता की सुविधा के लिए है।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक सस्ती, सुरक्षित और आधुनिक विकल्प के रूप में सामने आई है, जो हर दिन लाखों लोगों के जीवन को सुगम बनाएगी। अब देखना होगा कि ये जो जनता कोकई करोड़ो की सौगात दी गई है ये आने वाले समय मे जनता के कितनी लाभदायक होगी |