1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कोरोना से जंग जीते महानायक अमिताभ : बेटे ने दी जानकारी

कोरोना से जंग जीते महानायक अमिताभ : बेटे ने दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से जंग जीते महानायक अमिताभ : बेटे ने दी जानकारी

महानायक अमिताभ बच्चन ने जिंदगी की जंग में कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे अभिषेक ने ट्वीट करके दी है।

अभिषेक में ट्विटर पर लिखा, मेरे पिता का हाल ही में हुआ कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

अब वो घर पर ही आराम करेंगे. आप सभी का दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया की वो अभी अस्पताल में ही रहेंगे।

उन्होंने लिखा, मैं अभी भी कोरोना पॉजिटिव हूं और अस्पताल में ही रहूंगा। एक बार फिर से मेरे परिवार के लिए लगातार दुआएं और प्रार्थनाएं करने के लिए सभी का शुक्रिया।

वही घर पहुंचने के बाद अमिताभ ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, मैं डिस्चार्ज हो चुका हूं. मैं घर में ही क्वारनटीन रहूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...