अमिताभ बच्चन को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दिग्गज एक्टर पिछले कुछ दशकों से अपने शानदार अभिनय दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
जबकि बड़े एक्टर वर्तमान में अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं, उन्होंने महान बॉक्सर मुहम्मद अली के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा कर के सभी को चौंका दिया। इस तस्वीर को देखकर फैंस जमकर कर कमेंट कर रहे है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर अमिताभ ने आइकन के साथ फोटो शेयर किया और पोस्ट पर डी ब्रुक्स को कोट किया। उन्होंने कैप्शन दिया, ‘मुहम्मद अली को अपने विरोधी के डिफेंस में ओपनिंग खोजने और उसमें पंच लगाने में 190 मिलीसेकंड्स लगते थे। वह हर किसी से बेहद तेज थे।’
बता दें, अमिताभ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहनेवाले सिलेब्स में से एक हैं। वह फैंस के साथ अक्सर फोटोज, वीडियोज शेयर करते हैं। यही नहीं, कई बार वह मजेदार पोस्ट्स भी शेयर करते हैं।