रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी और कहा है कि कोरोना वायरस टीकाकरण दिए जाने के बाद 16 और 17 जनवरी को 447 एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनाइजेशन रिपोर्ट किए गए हैं।
वही, कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू होने पर बॉलीवुड के एक्टर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश कोविड-19 से मुक्त हो जाएगा।
T 3785 –
It was a proud moment when we made India polio free ; it shall be just as proud a moment when we make India COVID-19 free #LargestVaccineDrive
@MoHFW_India @UNICEFIndia #largestVaccinationdrive
JAI HIND 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 17, 2021
उन्होंने कहा कि भारत के लोग पोलियो की तरह ही देश से कोरोना वायरस का भी उन्मूलन करेंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘भारत का पोलियो मुक्त होना गर्व का क्षण था। वह भी गर्व का क्षण होगा, जब भारत कोरोना से भी मुक्त होगा।’
आपको बता दें कि पिछले साल अमिताभ बच्चन ख़ुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पीटल से भर्ती किया गया था जहां से उन्हें दो हफ्ते बाद छुट्टी मिली। अभिनेता महामारी से बचाव के उपाय के बारें में भी सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं।
भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का बहुत बहुत धन्यवाद।भारत का धन्यवाद।भारत सरकार का और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। कुछ भी हो सकता है।जय हो।जय हिंद।🙏😍🙏🇮🇳#LargestVaccineDrive @narendramodi
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 16, 2021
अमिताभ के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी टीकाकरण पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का बहुत-बहुत धन्यवाद, देश का धन्यवाद, भारत सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी जी का धन्यावाद।’
बता दें कि भारत के औषधि महानियंत्रक ने हाल ही में सीरम संस्थान द्वारा तैयार ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 के टीके ‘कोविडशील्ड’ और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।