1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर अक्षय कुमार की राम मंदिर पर सियासत, कही ये बात, पढ़ें

एक्टर अक्षय कुमार की राम मंदिर पर सियासत, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर अक्षय कुमार की राम मंदिर पर सियासत, कही ये बात, पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने फैंस से अयोध्या में बने रहे राम मंदिर के लिए दान देने की अपील की है। उन्होंने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह रामसेतु निर्माण की कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं।

साथ ही साथ बॉलिवुड इंडस्ट्री के सिलेब्स भी इस अभियान का समर्थन कर दान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण में योगदान किया है।

वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं, ”कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था। आप सुनेंगे? तो ऐसा था कि एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका। दोनों के बीच में महासमुद्र।

अब वानर सेना बड़े-बड़े पत्थर उठाकर समुद्र में डाल रहे थे क्योंकि उन्हें रामसेतु का निर्माण सीता मइया को वापस लाना था। प्रभु श्रीराम किनारे पर खड़े होकर सबकुछ देख रहे थे। तभी उनकी नजर एक गिलहरी पर पड़ी, जो पानी में जाकर फिर किनारे पर आती थी। रेत में लेट जाती जाती थी और रामसेतु के पत्थरों की ओर भाग जाती थी। फिर से पानी में जाती थी फिर रेत में और फिर पत्थरों में।

कई राजनीतिक दलों और अर्ध राजनीतिक संगठनों ने भी अभियान से खुद को जोड़ा है। अनुदान एकत्र करने की यह कवायद 27 फरवरी तक जारी रहेगी. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख 100 रुपये का दान दिया है। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन के साथ घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए रकम जुटाएंगे। मंदिर ट्र्स्ट ने किसी भी तरह की सरकारी मदद, विदेशी धन या कारपोरेट अनुदान लेने से इनकार किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...