1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच अगर आप चाहते हैं माता वैष्णों का दर्शन करना, तो पढ़ ले ये खबर…

देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच अगर आप चाहते हैं माता वैष्णों का दर्शन करना, तो पढ़ ले ये खबर…

By: Amit ranjan 
Updated:
देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच अगर आप चाहते हैं माता वैष्णों का दर्शन करना, तो पढ़ ले ये खबर…

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी का नया स्ट्रेन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर एक बार फिर लोगों में भय का माहौल है। जिसे लेकर अभी से ही बहुत लोग अपने घर को रवाना हो रहे है, जो किसी काम काज के तलाश में अपने घरों से दूर आये थे। हालांकि इस महामारी को रोकने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चला रही है।

आपको बता दें कि एक बार फिर इसी महामारी के बीच पर्व-त्यौहार का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसकी शुरूआत हिन्दू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्रि के रूप में प्रारंभ हो गया है। बता दें कि इस नवरात्रि के साथ ही एक बार फिर लोगों का ध्यान मां वैष्णों के चरणों की ओर है, जिसके श्रद्धालु दर्शन करना चाहते है। अगर आप भी इस बढ़ती महामारी के बीच माता वैष्णों का दर्शन करना चाह रहे है तो, उससे पहले ये पूरी खबर पढ़ लें…

आपको बता दें कि मां वैष्णों के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने गाइडलाइन जारी किया है, इसके अंतर्गत कटरा पहुंच रहे हर श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही माता के दर्शनों के लिए जाने की अनुमति दी जायेगी।

इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा पुलिस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और सैनिटाइजेशन जैसे कोरोना से बचने के उपायों को भी सख्ती से लागू किया है।

जिन स्थानों पर यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है वहां पर 24 घंटे सैनिटाइजेशन की जा रही है। वहीं, नवरात्रों के बीच कटरा पहुंच रहे श्रद्धालु के स्वागत के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा से लेकर भवन तक देशी और विदेशी फूलों से सजवाया है।

आपको बता दें कि मंगलवार को चैत्र नवरात्रों की शुरुआत के साथ ही माता वैष्णो देवी स्थल का नजदीकी स्टेशन कटरा जयकारों से गूंज उठा। देशभर से श्रद्धालु नवरात्र में माता के दर्शनों के लिए कटरा पहुंच रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...