1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका ने चीन को बताया सबसे बड़ा ख़तरा : बोला, उसे रास्ते पर लाना जरूरी

अमेरिका ने चीन को बताया सबसे बड़ा ख़तरा : बोला, उसे रास्ते पर लाना जरूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका ने चीन को बताया सबसे बड़ा ख़तरा : बोला, उसे रास्ते पर लाना जरूरी

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो लगातार चीन पर हमलावर है। कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका हमेशा से चीन के ऊपर आरोप लगाता आ रहा है। वहीं  पोम्पियो ने एक बार फिर चीन को दुनिया के लिए ख़तरा बताया है।

उन्होंने कहा, ये बेहद जरूरी है कि वो चीन को बदलाव के लिए मजबूर करें। अगर ऐसा नहीं तो फिर चीन दुनिया को बदल देगा। 

इससे पहले वो कम्युनिस्ट पार्टी को धूर्त बता चुके है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन हमारे लोगों की खुशहाली और आजादी के लिए खतरा बन रहा है। 

पोम्पियो ने कहा- चीन में मानवाधिकारों की कोई जगह नहीं है। वो कारोबार बढ़ाने और मुनाफा कमाने के लिए हर हथकंडा अपना रहा है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि  अगर अब भी हमने कम्युनिस्ट शासन वाले चीन को नहीं बदला तो वो हमको बदल देगा। और यह इस वक्त यानी वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत और मांग है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...