1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ईद से 8 दिन पहले पहली बार मक्‍का से दुनिया के सामने आई काबा के काले पत्‍थर की अद्भुत तस्‍वीरें

ईद से 8 दिन पहले पहली बार मक्‍का से दुनिया के सामने आई काबा के काले पत्‍थर की अद्भुत तस्‍वीरें

By: Amit ranjan 
Updated:
ईद से 8 दिन पहले पहली बार मक्‍का से दुनिया के सामने आई काबा के काले पत्‍थर की अद्भुत तस्‍वीरें

रियाद : रमजान का पावन महीना शुरू हो चुका है, जिसके खत्म होने में महज 8 से 9 दिन शेष है। जिसके साथ ही देश में ईद का उत्सव मनाया जायेगा। लेकिन उससे पहले ही सऊदी अरब सरकार ने दुनियाभर के सामने पहली बार मुस्लिमों के पवित्र धर्मस्‍थल मक्‍का के प्राचीन काले पत्‍थरों की अद्भुत तस्‍वीरें पेश की हैं। आपको बता दें कि अल-हजर अल-असवाद या काले पत्‍थर की ये तस्‍वीरें 49 हजार मेगापिक्सल की जिसे खींचने और बनाने में 50 घंटे लगे है।

बता दें कि इस दौरान कुल 1050 फोटो लिए गए और प्रत्‍येक फोटो 160 गीगाबाइट का था। पत्‍थर की फोटो खींचने में ही 7 घंटे लग गए। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्‍सफोर्ड के इस्‍लामिक अध्‍ययन मामलों के शोधकर्ता अफीफी अल अकीती ने कहा कि, ‘यह महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि यह अप्रत्‍याशित है।’ उन्‍होंने कहा कि तस्‍वीरों को देखकर लग रहा है कि यह वास्‍तव में काला नहीं है। ऐसा पहली बार है कि छोटे से काले पत्‍थर की हर चीज को बड़ा करके डिजिटल तस्‍वीर सामने आई है।

इस पत्‍थर को चूमते हैं मुसलमान

आपको बता दें कि दुनियाभर के मुसलमानों के लिए मक्‍का आध्‍यात्मिक केंद्र है। मुस्लिम समुदाय में अगर किसी ने जन्‍म लिया है तो उसके लिए जीवन में कम से कम एक बार हज यात्रा पर जाना अनिवार्य माना जाता है। मुस्लिमों के पवित्र धर्मस्‍थल काबा पहुंचकर हज यात्री परिक्रमा करते हैं और काबा के पूर्वी कोने में लगे काले पत्‍थर को चूमते हैं। यह पत्‍थर देखने में भले ही छोटा है लेकिन इसका बहुत महत्‍व है। यह पत्‍थर चारों ओर से चांदी के फ्रेम में जड़ा हुआ है।

ऐसा कहा जाता है कि यह काला पत्‍थर धरती पर आया धूमकेतु है। कुछ अन्‍य मान्‍यताओं में इसे चांद का टुकड़ा भी बताया जाता है। रोचक बात यह है कि काबा के जिस काले पत्‍थर को सबसे पवित्र माना जाता है, उसका जिक्र कुरान में नहीं है। इसके पीछे यह धारणा है कि पैगंबर मोहम्‍मद साहब के धरती पर से जाने के बाद यह काला पत्‍थर अस्तित्‍व में आया। हालांकि हदीस में इस काले पत्‍थर का जिक्र किया गया है। कई हदीसों में इस पत्‍थर को जीवित बताया गया है। हज पर जाने वाले इस पत्‍थर को चूमकर खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...