नई दिल्ली : शनिवार आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। इस दिन आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। वहीं करियर की बात करें तो ये नौकरी बदलने के लिए सबसे अच्छा समय है। आइए जानते हैं कि आपके लिए शनिवार कैसा रहने वाला है।
मेष (Aries): आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं. यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी।
वृषभ (Taurus): यह आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन, परिवार के सभी सदस्यों के साथ आनंदमय और आरामदायक होगा।
मिथुन (Gemini): जहां तक आपके करियर की बात है, तो परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा।
कर्क (Cancer): कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आप में से कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे। आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकतें हैं, किन्तु अच्छे स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।
सिंह (Leo): शनिवार को आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारु रहेंगी, और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे।
कन्या (Virgo): बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतजार कर रहें हैं। आपको प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी। दफ्तर में तारीफ होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक्त है। नौकरी ढूंढने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा।
तुला (Libra): व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी।
वृश्चिक (Scorpio): शनिवार को आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। इस अवधि के दौरान व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। आपके द्वारा अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग आपको हर हाल में सफल बनाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे।