1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: कोरोना के डर से कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने हटने का किया फैसला

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: कोरोना के डर से कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने हटने का किया फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: कोरोना के डर से कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने हटने का किया फैसला

इन दिनों कोरोना का कहर दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। हर कोई व्यक्ति इस वायरस से बचने के उपाय कर रहा है। कोरोना का असर आम लोगों से लेकर खेल पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में एच एस प्रणय सहित कई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अगले सप्ताह होने वाली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।

11 मार्च से शुरू हो रहे सत्र के पहले विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट में से चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरूष जोड़ी ने भी अपने नाम वापस लिए हैं। टोक्यो 2020 क्वालीफिकेशन के लिए ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई से कहा, कि कुछ खिलाड़ियों ने बाई को लिखा और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया।

आगे उन्होंने कहा कि, चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की शीर्ष युगल जोड़ी के अलावा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी, एच एस प्रणय, समीर वर्मा और सौरभ वर्मा ने हटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि साइना नेहवाल, पीवी सिंधू, किदाम्बी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...