1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: परिक्षेत्र के मंड़लायुक्त जीएस प्रियदर्शी दो दिवसीय कासगंज दौरे पर

अलीगढ़: परिक्षेत्र के मंड़लायुक्त जीएस प्रियदर्शी दो दिवसीय कासगंज दौरे पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: परिक्षेत्र के मंड़लायुक्त जीएस प्रियदर्शी दो दिवसीय कासगंज दौरे पर

अलीगढ परिक्षेत्र के मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी दो दिवसीय दौरे पर कासगंज में पहुंचे जहां उन्होंने पहले दिन डीएम और सीडीओ के साथ पहले विद्युत अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का निरीक्षण किया, बाद में उन्होंने जिलाअस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।

जहां उन्होंने नवनिर्माणाधीन जिलाअस्पताल में हो रही हीलाहवाली को लेकर खासी नाराजगी व्यक्त की। एक माह के अंदर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को कार्यपूर्ण करने के निर्देश दिए।

100 शैया जिला अस्पताल में पहुंचे मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डाॅ. प्रतिमा श्री वास्तव के साथ मरीजो को ऊपर लाने ले जाने के लिए तैयार की जा रही लिफ्ट के पास पहुंचे।

जहां लिफ्ट बनाने में की लेटलतीफी को लेकर कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजायनिंग सीएसडीएस के प्रोजेक्टर मैनेजर जीके शर्मा को खासी लताड लगाई। साथ ही कहा कि एक माह के अंदर जिला अस्पताल का पूरा निर्माण कार्य कर स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर कर दिया जाये, अन्यथा कार्रवाई करें।

आपको बता दें कि दिसम्बर 2018 में ही कार्यदायी संस्था को जिलाअस्पताल पूर्ण तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द किया जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने 14 माह बाद भी जिलाअस्पताल को बनाकर हैंडओवर नहीं किया।साथ ही उन्होंने जिलाअस्पताल में साफ सफाई और मरीजो से दवाए मिलने के बारे में जानकारी की, परंतु वह स्वास्थ्य कर्मियों के चाल चालन से संतुष्ट नजर आये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...