1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्म ‘मिशन मंगल’ के डायरेक्टर जगन शक्ति के साथ फिर काम करेंगे अक्षय कुमार, पढ़ें पूरी खबर

फिल्म ‘मिशन मंगल’ के डायरेक्टर जगन शक्ति के साथ फिर काम करेंगे अक्षय कुमार, पढ़ें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्म ‘मिशन मंगल’ के डायरेक्टर जगन शक्ति के साथ फिर काम करेंगे अक्षय कुमार, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के बिजी स्टार्स में से एक हैं। हर साल उनकी कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हुई। हालांकि, अक्षय की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू होना अभी बाकी है। इस बीच सुनने में आया है कि अक्षय कुमार ने एक और फिल्म साइन की है।

खबरों की मानें तो अक्षय कुमार एक बार फिर ‘मिशन मंगल’ के डायरेक्टर जगन शक्ति के साथ काम करने वाले हैं। एक सूत्र ने बताया कि अक्षय कुमार के बैनर केप ऑफ गुड फिल्म्स ने एक फिल्म के लिए जगन शक्ति को साइन किया है। फिल्म अगले साल 2021 के अंत तक शुरू होगी और फिर 2022 में रिलीज होगी।

फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। मेकर्स फिल्म को 38 दिन में पूरी करना चाहते हैं। गौरतलब है कि ‘मिशन मंगल’ को 28 दिनों में शूट किया गया था।  अक्षय कुमार ने इस साल दिवाली पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ की घोषणा की थी। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर, एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके अपॉजिट कैटरीना कैफ हैं।

 

यह फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी लेकिन महामारी के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। अब यह फिल्म 2021 की पहली तिमाही में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...