तेलुगु फिल्मों के अभिनेता और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को 30 लाख रुपये दान में दिए। कल्याण ने पूर्व मंत्री के। पवन के साथी और जनसेना पार्टी के लीडर्स, जिनमें इसाई और मुस्लिम भी शामिल हैं, उन्होंने भी अपनी ओर से दान दिया. पवन कल्याण ने दोनों ही चेक मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों सौंपे।
चंदा देने का एलान करते हुए पवन कल्याण ने भगवान राम के प्रति अपना प्यार और भक्ति ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि राम धर्म का प्रतीक हैं। उन्होंने देश में शांति के लिए भगवान राम को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा कि भारत एकता में विविधता वाला देश है जहां, हर धर्म के लोग शांति और भाईचारे के साथ रहते हैं। इससे पहले आज पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर पहुंचे और भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया।
टीवी पर भगवान राम का किरदार निभा चुके गुरमीत चौधरी ने भी डोनेशन की बात कही है. उन्होंने कहा है कि वो अयोध्या भी जाएंगे।
गुरमीत ने कहा, “मैं आज जहां तक पहुंचा हूं, उसके लिए लिए श्रीराम का धन्यवाद करता हूं क्योंकि मेरा पहला टीवी रामायण था और मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उनका किरदार निभाने का मौका मिला।
अयोध्या मंदिर के सहयोग राशि की पहल के साथ, हम सभी को इसके निर्माण में योगदान देकर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला है। मैं जल्द ही अयोध्या में जाने की प्लानिंग कर रहा हूं।