आगरा में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य जिला के अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की सारी पोल खुल गई। जिला के अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ कई अवैध अस्पतालों में झोलछाप डॉक्टर भी पाए गए।

वहींं प्रमुख सचिव ने ये बात मानी की कई अस्पताल अवैध तरीके से खुले हुए हैं। उन अस्पतालों में झोलाछाप डॉक्टर लोगों के जीवन से खेल रहे हैं। इसी के साथ प्रमुख सचिव ने बताया कि, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आपको बताते चलें कि, झोलाछाप डॉक्टरों के बारे में पहले भी कई बारे ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। जहां एक तरफ योगी सरकार प्रदेश को मॉडन सिटी बनाने का सपना देख रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार के इस सपने को कुछ लोग कुचलने में लगे हुए हैं।