रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: वेब सीरीज तांडव पर दिन पर दिन तांडव बढ़ता ही जा रहा है। इतना ही नहीं सैफ अली खान अभिनय इस वेब सीरीज पर विवादों की ऑधी बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर हिंदु देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी और मजाक के लिए इस इस वेब सीरीज को बैन करने की भी बात की जा रही है।
अली अब्बास जफर निर्देशित इस वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं का अपमान और जातीय भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया जा रहा है। देश के साधु-संतों में इस वेब सीरीज को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। श्री राम की नगरी अयोध्या, श्री कृष्ण की नगरी मथुरा तथा देवताओं के यज्ञ स्थान प्रयागराज के माघ मेला में आये साधु-संतों ने इसका कड़ा विरोध किय़ा है। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और एक अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
इतना ही नहीं दोपहर होते-होते यूपी पुलिस कार्रवाई करने के लिए मुंबई रवाना हो गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की तेज-तर्रार अधिकारिय़ों की टीम आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई रवाना हो गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद 4 पुलिस अधिकारी जॉच के लिए मुंबई रवाना हो गये हैं। अंदेशा है कि अधिकारी फिल्म के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों से पूछताछ कर सकते हैं। बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई वेब सीरीज में कथित रूप से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सीन हैं। जबकि दूसरी ओर मिर्जापुर में भी वेब सीरीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
’ताण्डव’ वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके सम्बंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शान्ति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।
— Mayawati (@Mayawati) January 18, 2021
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी इसपर कड़ा एतराज जताया है। मायावती ने ट्वीटकरके कहा कि “तांडव वेब सीरीज में धार्मिक और जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके संबंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो”।