टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम दिव्या भटनागर का कोरोना के कारण निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मृत्यु से पूरी टीवी इंडस्ट्री हिल गई है। टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या भटनागर का सोमवार सुबह निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थी जिसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।
वह 34 साल की थीं। दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। दिव्या भटनागर की मौत से अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्या सदमे में हैं। देवोलीना ने दिव्या की याद में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देवोलीना अपनी दोस्त दिव्या के बारे में ही बातें करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ जाहिर है कि दिव्या की मौत से वो बुरी तरह टूट गई हैं। रोते हुए देवोलीना दिव्या और अपनी करीबियों के बारे में बता रही हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में देवोलिना ने दिव्या के पति गगन गबरू के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इससे पहले दिव्या की मां भी दिव्या के पति पर फ्रॉड जैसे गंभीर आरोप लगी चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि गगन पर शिमला में केस दर्ज है और वो दिव्या के साथ करवा चौथ वाले दिन भी मार-पीट किया था। उन्होंने कहा कि गगन शोषण के आरोप में 6 महीने जेल में रहकर आया है और फिर उसे बेल मिलने के बाद वो बाहर आया था। इस वीडियो में देवोलिना ने गगन की इस बात पर फटकार लगाई कि वो दिव्या के परिवार पर आरोप लगा रहे हैं कि वो उनका नाम पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं, दिव्या के पति ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि, जब दिव्या की तबीयत खराब हुई मैं अपने काम से बाहर था। उसकी फ्रेंड ने उसको एडमिट कराया। उसकी फ्रेंड ने उसकी फैमिली को कॉन्टैक्ट किया, मुझसे संपर्क नहीं हो पाया। मैं घर में नहीं हूं तो मुझपर आरोप लगाया जा रहा है। उससे मुझे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उसके भाई और मां मेरी बात ही नहीं करवा रहे हैं।’