एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इस वजह से उन पर काफी वर्कलोड बढ़ गया है। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
तनाव और थकावट की वजह से आलिया को 17 जनवरी को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया को सर एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रिकवर होने पर उन्हें उसी दिन डिस्चार्ज भी कर दिया गया। ठीक होने के बाद आलिया सोमवार सुबह फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सेट पर पहुंची और वापस शूटिंग भी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में बिज़ी हैं। इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहले शुरु हुई थी लेकिन फिर रुक गई। अनलॉक के बाद फिर से शूटिंग शुरु हुई है और काफी बिज़ी शेड्यूल इस वक्त चल रहा है।
हर निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। इस फिल्म में आलिया टाइटल रोल प्ले कर रही हैं। वहीं हाल ही में फिल्म को लेकर काफी विवाद भी सामने आया है। जिन पर फिल्म बनाई जा रही है यानि गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे ने इसके कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई है।
उनका कहना है कि जिस किताब के आधार पर यह फिल्म बनाई जा रही है उसके कुछ हिस्से सही नहीं है। इससे उनकी खुद की छवि धूमिल हो सकती है। यही कारण है कि वो फिल्म की शूटिंग पर भी बैन की मांग कर रहे हैं।