कल सूर्य ग्रहण है। 9:15 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा और 12:10 बजे दोपहर में अपनी चरम अवस्था पर होगा और इसके बाद 03:04 बजे ग्रहण समाप्त होगा। पुरे 6 घण्टे तक इस ग्रहण का प्रभाव रहेगा।
यह ग्रहण इसलिए ख़ास है क्यूंकि 1962 के बाद ऐसा रहा है कि वक्री शनि के काल में एक महीने में 3 ग्रहण हो रहे हो वहीं 500 साल बाद ऐसा हो रहा है कि 6 वक्री ग्रहों के साथ सूर्य ग्रहण हो रहा है।
जब 1962 में ऐसा हुआ था तो चीन के साथ भारत का युद्ध हुआ था और कमोबेश यही हाल अब हो रहा है। उस दौरान बड़े बड़े भूकम्पों से दुनिया हिल गयी थी और अब ही यही हो रहा है।
30 दिन में तीन ग्रहण का योग अब 119 साल बाद 2139 में बनेगा। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा जिसमें कोई भी शुभ काम नहीं करना है। यह सूतक आज की रात 09:25 PM से शुरू हो जायेगा।
सूतक के समय पूजा-पाठ न करें सिर्फ मंत्रों का मानसिक जाप करे। बाहर ना निकले वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद गंगा जल मिलाकर स्नान करे और देवताओं को शुद्ध करे। मंदिर जाए और चरणामृत ग्रहण करे।