मंगलवार को आयरलैंड ने तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया। बता दे, आयरलैंड ने सुपर ओवर में मात देकर 7 साल बाद अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2013 में आयरलैंड ने अफगानिस्तान को हराया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जिसके जवाब में अफगानिस्तान भी 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए। जिसके चलते यह मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में चला गया।
बाद में, सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने एक विकेट खोकर 12 रन बनाकर सीरीज का आखिरी मैच अपने नाम कर लिया।
हालांकि, तीन मैचों की टी-20 सीरीज अफगानिस्तान ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। केविन ओ ब्रायन को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया है।