1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सात दिन-सात महाद्विपों में सात मैराथन पूरी करने वाले आदित्य पहले भारतीय

सात दिन-सात महाद्विपों में सात मैराथन पूरी करने वाले आदित्य पहले भारतीय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सात दिन-सात महाद्विपों में सात मैराथन पूरी करने वाले आदित्य पहले भारतीय

वर्ल्ड मैराथन चैलेंज को पूरा करने वाले गुड़गांव के आदित्य बने पहले भारतीय। बता दे, आदित्य ने सात दिन के भीतर सात महाद्वीप में जाकर न सिर्फ सात मैराथन में भाग लिया बल्कि उसे पूरा भी किया।

इन सात महाद्वीप में अंटार्कटिका के नोवा, अफ्रीका के केप टाउन, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ, एशिया के दुबई, यूरोप के मैड्रिड, दक्षिण अमेरिका के ब्राजील और अंत में नॉर्थ अमेरिका के मियामी में हुए इन मैराथन में आदित्य समेत दुनिया भर के 27 पुरुषों और 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

वहीं इस साल फरवरी में आदित्य ने 4:23:34 समय लेकर एशियन रेस पूरी की थी। बताते चले आदित्य ने इन सात महाद्वीप में अंटार्कटिका इवेंट 7:21:08, अफ्रीकी महाद्वीप मैराथन 4:57:51, ऑस्ट्रेलियाई मैराथन 4:24:45, 4:43:38 का समय निकालकर यूरोप, 5:43:35 दक्षिण अमेरिका और नॉर्थ अमेरिका मैराथन 5:13:05 समय के साथ पूरा किया। इसके साथ ही आदित्य का औसत 5:15:22 का रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...