1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने फैन के सवाल का दिया जवाब, कही ये बात

एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने फैन के सवाल का दिया जवाब, कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने फैन के सवाल का दिया जवाब, कही ये बात

एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने फैंस से लाइव इंट्रेक्शन करने का फैसला किया और फैंस के सवालों को जवाब दिया।

इस दौरान एक फैंस ने उन्हें ड्रग्स को लेकर सवाल पूछ लिया। बता दें कि इस दौरान ‘बॉलीवुड में ड्रग्स’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यहां तक कि एनसीबी इस मामले में जांच भी कर रही है।

एक्ट्रेस के फैन ने यामी से पूछा कि क्या वो ड्रग्स लेती हैं तो यामी ने इसका सटीक जवाब दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘#AskYG यामी गौतम क्या आप ड्रग्स लेती हैं?

मुझे पता है कि खुले मंच पर यह सवाल पूछना बहुत बेवकूफी है, लेकिन अगर आप ऐसा करती हैं तो यह मुझे बहुत बुरा लगेगा! अपने फैंस के लिए प्लीज ना बोल दें।’

https://www.instagram.com/p/CGG7OE3FejH/

इसके बाद एक्ट्रेस ने भी इसका जवाब दिया और साफ शब्दों में ऐसा करने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘नहीं, मैं नहीं लेती! पूरी तरह से इसके खिलाफ हूं। ड्रग्स को ना कहें।’

एक्ट्रेस के इस जवाब के बाद अब यूजर्स यामी के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे ही एक्ट्रेस ने कई सवालों के जवाब दिए हैं और फैंस से बातचीत की है।

https://www.instagram.com/p/CFwCe83FtYM/

फैंस ने उन्हें उनकी नई फिल्म Ginny Weds Sunny के लिए भी बधाई दी। साथ ही एक्ट्रेस ने कई पोस्ट में विक्रांत मैसी की भी तारीफ की।

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर 9 अक्टूबर को गिन्नी वेड्स सनी रिलीज़ हुई है, जिसमें यामी गौतम अहम किरदार में नज़र आ रही हैं। कहानी सतनाम सेठी यानि सनी और गिन्नी की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...