मशहूर एक्ट्रसे वीजे चित्रा के सुसाइड करने की खबर है। साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी। बताया जा रहा है कि चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रा की कुछ अर्सा पहले ही सगाई हुई थी। अभिनेत्री के निधन से दक्षिण भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक छा गया है।
चेन्नई के नाज़रेथपेट्टई इलाक़े के एक होटल में उनका मृत शरीर मिला था। पुलिस मौत की वजह तलाश रही हैं। चित्रा ने हाल ही में मशहूर बिज़नेसमैन हेमंत राव के साथ सगाई की थी। बताया जाता है कि चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रहती थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, चित्रा रात ढाई बजे होटल लौटी थीं। वो ईवीपी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रही थीं। होटल में उनके मंगेतर भी साथ थे। हेमंत ने पुलिस को बताया कि होटल आने के बाद चित्रा नहाने गयीं, लेकिन काफ़ी देर तक जब नहीं लौटीं और दरवाज़ा खटखटाने पर जवाब नहीं दिया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचित किया। डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला तो उनका शव छत से लटका मिला। बताया जाता है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह दुखद क़दम उठाया।
चित्रा के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने अपना दुख ज़ाहिर किया। इंस्टग्राम पर उनकी तस्वीरों पर फैन RIP लिखकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।