1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भांगड़ा करती आईं नजर, फैंस ने जमकर दिया रिएक्शन, देखें वीडियो

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भांगड़ा करती आईं नजर, फैंस ने जमकर दिया रिएक्शन, देखें वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भांगड़ा करती आईं नजर, फैंस ने जमकर दिया रिएक्शन, देखें वीडियो

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों उनका एक एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। उर्वशी का यह अंदाज उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

उर्वशी रौतेला ने इस अपने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह एक शादी फंक्शन में भांगड़ा करती नजर आ रही हैं।

दरअसल, वह अपने दोस्त के शादी में शामिल हुई थी जहां पर उन्होंने ढोल-नगाड़े की धुन पर डांस कर चार चांद लगा दिया। उर्वशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”बारी बरसी खटन गया सी, खट के लियांदा पुत्त, भांगड़ा तां सजदा जे नच्चे मम्मी पुत्त।” उर्वसी के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले उर्वशी रौतेला का म्यूजिक वीडियो ‘वो चांद कहां से लाओगी’ रिलीज हुआ है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें उन्होंने टीवी एक्टर मोहसिन खान के साथ काम किया है।

मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम लाइव में बताया कि उर्वशी रौतेला, रियल में एक गाने का एक सीन शूट करते हुए इमोशनल हो गई थीं। मोहसिन ने कहा, ”गाने के लास्ट सीन में उर्वशी अचानक से भावुक हो गई थीं। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे।

एक्ट्रेस ने बिना किसी ग्लिसरीन या आर्टिफीसियल आंसू के लास्ट सीन को बड़ी ही खूबसूरती से किया। अभिनेत्री अपने चरित्र के साथ इतनी उलझी हुई थी कि वह बैक स्टेज भी रो रही थीं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...