1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बनारसी पान खाती आईं नजर, तरह-तरह के बनाए मुंह, देखें वीडियो

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बनारसी पान खाती आईं नजर, तरह-तरह के बनाए मुंह, देखें वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बनारसी पान खाती आईं नजर, तरह-तरह के बनाए मुंह, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपने फोटो और  वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस अंदाज यूं तो सबको दीवाना बना देता है।

लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बनारसी पान खाती नजर आ रही हैं। हालांकि, खास बात यह है कि वह पान खाते-खाते तरह-तरह के मुंह भी बना रही हैं, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं।

वही हाल ही में, में उर्वशी रौतेला  ने वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी स्क्वाड करती नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला के इस टफ एक्सरसाइज वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जीवन में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं. हम उन्हें स्क्वाट्स कहते हैं। ईट, स्लीप, स्क्वाड, रिपीट . हैशटैग उर्वशीरुतेला, हैशटैग प्यार हैशटैग स्क्वाड।’ इस वीडियो में उर्वशी का लुक भी लोगों का दिल लूट रहा है। उर्वशी ब्लैक टॉप और ब्लैक एंड व्हाइट ट्राउजर में स्क्वाड करती नजर आ रही हैं।

फैंस ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी उर्वशी का ये वीडियो देखकर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। एक यूजर ने तारीफ करनते हुए लिखा, ‘मैम मुझे आपसे फिटनेस मंत्र लेना चाहिए।’

बता दें कि उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 32 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उर्वशी को फिटनेस से काफी प्यार है और ये उनकी वीडियो और फोटो से साफ झलकता है। उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस वर्जिन भानूप्रिया में नजर आई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...