बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी अपनी मेहनत से एक आलीशान 4 BHK अपार्टमेंट खरीद लिया है।
वही, सलमान भले ही अपने बिल्डअप के लिए जाने जाते हों लेकिन सोनाक्षी भी वर्कआउट के जरिए खुद को फिट ऐंड स्ट्रॉन्ग बनाए रखती हैं। उनकी स्ट्रेंथ सोशल मीडिया पर सामने आई ‘दबंग 3’ के गाने के बिहाइन्ड द सीन से जुड़ी तस्वीरों में सामने आई है।
इन फोटोज में से एक में जहां सोनाक्षी सलमान को उठाने की कोशिश करती दिखीं तो दूसरी में वह उन्हें गोद में उठाने में कामयाब होती दिखी।
वैसे तस्वीरों में सलमान के एक्सप्रेशन्स भी देखने लायक है। पहले फोटो में तो वह कोई रिऐक्शन नहीं देते हैं लेकिन जैसे ही सोनाक्षी उन्हें उठा लेती हैं वैसे ही उनके चेहरे पर भी हैरानी के भाव आ जाते हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया में कहर ढाया है।
आखिरी बार ‘दबंग 3’ में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा ने एक बयान में कहा था, “मुझे यकीन है कि जो लोग परिवार के साथ रहते हैं, वे यह समझ सकते हैं। मैं खुद की जगह के लिए तरस रही हूं। बेशक मेरा अपना कमरा है और दुनियाभर की निजता है। लेकिन खुद के लिए पूरा फ्लोर तैयार करने की जिम्मेदारी मुझे पहली बार मिली है।”