1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस श्‍वेता तिवारी की बेटी पलक हॉट लुक में दिया पोज, फैंस का कुछ यूं आया रिएक्शन

एक्ट्रेस श्‍वेता तिवारी की बेटी पलक हॉट लुक में दिया पोज, फैंस का कुछ यूं आया रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस श्‍वेता तिवारी की बेटी पलक हॉट लुक में दिया पोज, फैंस का कुछ यूं आया रिएक्शन

एक्‍ट्रेस श्‍वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी  काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आये दिन अपनी हॉट तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्‍सर अपनी खूबसूरत तसवीरें पोस्ट करती रहती है।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी  ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज तो कभी सिंपल लुक से वो फैन्स के दिलों पर राज कर रही हैं। पलक तिवारी नियमित अंतराल पर अपने फोटोशूट और वीडियो को फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं।

उन्होंने फिर से अपनी कुछ तस्वीरों को फैन्स के बीच शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस बहुत सुंदर और सिंपल दिख रही रही हैं। पलक तिवारी की इन तस्वीरों पर फैन्स भी रिएक्शन देने लगे हैं।

पलक तिवारी  इन तस्वीरों में पिंक कलर के सूट में फोटोशूट करा रही हैं। कुछ ही घंटे में उनकी फोटोज को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लिहाजा उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं।

इससे पहले पलक तिवारी ने अपनी मम्मी श्वेता तिवारी के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसे फैन्स ने बहुत पसंद किया था।

बता दें कि पलक तिवारी  की डेब्यू फिल्म फिल्म ‘रोजी’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। टीजर में वो काफी गुस्से वाले अवतार में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अलावा विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले है। पलक तिवारी, श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...