टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल बुधवार को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला ने उनकी जन्मदिन मनाया।
दरअसल, शहनाज गिल ने एक होटल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें एक प्राइवेट पूल भी बना था। सिद्धार्थ ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 27 तक गिनती करके शहनाज गिल को पूल में गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने केक कट कराया। सोशल मीडिया पर दोनों ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मालूम हो कि बिग बॉस के अपने सीजन की शहनाज गिल कैटरीना कैफ मानी जाती थीं। सलमान खान ने उन्हें यह नाम दिया था। सीजन में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैन्स काफी पसंद करते थे।
View this post on Instagram
बाद में सीजन खत्म होने के बाद दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया। इनके कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुए, जिसमें दोनों मस्ती और रोमांस के मूड में नजर आए। पंजाब की शहनाज गिल काफी मशहूर सिंगर हैं।
आपको बता दे, मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज़ कौर गिल आज अपना जन्मदिन मना रही है, शहनाज़ कौर गिल का जन्म 27 जनवरी, 1993 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था। शहनाज़ के पापा एक बिज़नस मैन हैं और उनका परिवार बिज़नस बैकग्राउंड से ताल्लुक रखता है।
शहनाज़ को गाना गाना, डांस करना और एक्टिंग करना बहुत पसंद है। वही उनके गाने पुरे पंजाब और पंजाब से बाहर भी काफी प्रचलित है। शहनाज़ का कुछ समय पहले आया गाना ‘माझे दी जट्ट’ लोगो को काफी पसंद आया था। इसके अलावा भी शहनाज़ कौर गिल ने काफी सारे मशहूर पंजाबी गाने गए हैं। ‘चेंज’, ‘लास्ट कॉल’, ‘जट्ट दी पसंद’ जैसे कई गानों में शहनाज़ कौर की आवाज़ सुनी जा चुकी है।