दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया। 70 और 80 के दशक की सबसे बेहतरीन और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक शर्मिला टैगोर 76 साल की हो चुकी हैं।
शर्मिला टैगोर को उनके जन्मदिन पर खूब बधाइयां मिलीं, बहू करीना कपूर खान, दामाद कुणाल खेमू, बेटी सोहा अली खान ने भी मां के जन्मदिन को सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ खास विशिज दीं। इस खास मौके सारा अली खान ने अपनी दादी शर्मिला को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया।

सारा अली खान ने दो तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में सारा अपनी दादी के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे बड़ी अम्मा। धन्यवाद मेरा सपोर्ट पिलर बनने के लिए। मेरा मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के लिए. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा अली खान चेयर पर बैठी अपनी दादी यानी शर्मिला टैगोर से लाड़ जताती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों की बॉडिंग साफ नजर आ रही है। सारा अली खान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सारा से पहले करीना कपूर, सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने भी शर्मिला टैगोर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर जन्मदिन की बधाई दी थी।