1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस सारा अली खान ने एक्टर धनुष के साथ यूं किया वर्कआउट, वीडियो इंस्टा पर किया शेयर

एक्ट्रेस सारा अली खान ने एक्टर धनुष के साथ यूं किया वर्कआउट, वीडियो इंस्टा पर किया शेयर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस सारा अली खान ने एक्टर धनुष के साथ यूं किया वर्कआउट, वीडियो इंस्टा पर किया शेयर

एक्ट्रेस सारा अली खान इंडस्ट्री की उन स्टार किड्स में से हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से हिट हुईं थीं। सारा ने अपने अबतक के करियर में कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। फिल्मों में उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई है। वहीं सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वह फिटनेस फ्रीक भी हैं।

आए दिन सारा अपनी वर्कआउट करती तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इसी बीच सारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं।

सारा अली खान जल्द ही धनुष और बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सारा और धनुष का वर्कआउट वीडियो चर्चा में बना हुआ है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा और धनुष जिम में पसीना बहाते यानी वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सारा ने हाल में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।

सारा अली खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘ट्रेनिंग विद थलाइवा।’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दोनों जिम में जिम ट्रेनर की देख-रेख में वर्कआउट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सारा अली खान डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष भी दिखाई देंगे। तीनों स्टार्स ने फिल्म का वाराणसी का शेड्यूल पूरा कर लिया है और इस समय सभी फिल्म के फाइनल शेड्यूल में बिजी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...