1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, बहुत तेजी से वायरल हो रही है ये तस्वीर

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, बहुत तेजी से वायरल हो रही है ये तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, बहुत तेजी से वायरल हो रही है ये तस्वीर

मुबंई: एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। वही, कुली नंबर वन मूवी की रिलीज और अतरंगी रे की शूटिंग के बाद वह वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सारा ने मालदीव से अपने फैन्स के लिए कुछ हॉट तस्वीरें भी साझा की है।

फिल्म कुली नंबर वन मूवी की रिलीज होने और अतरंगी रे की शूटिंग के बाद सारा अली खान (Sara Ali Khan) मालदीव्स वेकेशन (Maldives Vacation) एंजॉय कर रही हैं। तस्वीरों में सारा समुद्र किनारे खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं।

सारा अली खान (Sara Ali Khan) फोटो में मल्टी कलर ड्रेस में जबरदस्त अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अपनी एक फोटो में एक्ट्रेस जहां बीच पर बैठी हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह सीढ़ियों पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

सारा ने तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘धूल मेरे पैर की उंगलियों को और सूरज की धूप मेरी नाक को किस कर रही है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “सैंडी टोज और सन किस्ड नोज…” एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं.

सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों से तो, कभी बड़े परदे की वजह से। सारा फिल्मी दुनिया में काफी नाम कमा रही हैं और एक से बढ़कर एक फिल्में दे रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...