1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस सना खान ने कश्मीर से वीडियो किया शेयर, कही ये बात, पढ़ें

एक्ट्रेस सना खान ने कश्मीर से वीडियो किया शेयर, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस सना खान ने कश्मीर से वीडियो किया शेयर, कही ये बात, पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी करने के बाद सना खान मुफ्ती अनस के साथ कश्मीर में अपना हनीमून पीरियड एंजॉय करती दिखाई दीं। साथ ही अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सना खान ने अपने हनीमून की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद भी किया।

एक्ट्रेस सना खान शादी के बाद अपने पति मुफ्ती अनस के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर पहुंच चुकी है। कश्मीर से लगातार सना खान अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सना खान कश्मीर की ठंड की बातें कर रही हैं। वीडियो में वह कह रही हैं, “बाकी कुछ हो ना हो लेकिन अगर बॉस ये ना हो ना। आपकी तो मौत है भाई। इतनी पागल जैसी ठंडी है यहां पर.” सना खान के इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सना खान ने ब्लैक कलर का बुर्का पहना हुआ है। बता दें, सना खान ने पिछले महीने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर धर्म की राह पर अपना कदम बढ़ाया था। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इसी के साथ सना खान ने धर्मगुरु मुफ्ती अनस शादी रचा ली थी।

बता दें कि बीते दिनों सना खान ने धार्मिक कारणों का हवाला देकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। सना के इस फैसले से उनके फैंस काफी हैरान थे। टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वालीं सना खान के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना खान ने मौलाना अनस मुफ्ती से 20 नवंबर को निकाह किया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...