1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस सायरा बानो ने दिलीप कुमार की सेहत के बारे में दी जानकारी, कही यो बात, पढ़ें

एक्ट्रेस सायरा बानो ने दिलीप कुमार की सेहत के बारे में दी जानकारी, कही यो बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस सायरा बानो ने दिलीप कुमार की सेहत के बारे में दी जानकारी, कही यो बात, पढ़ें

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो और दिलीप कुमार बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं, जिनके प्यार की मिसाल दी जाती है। दोनों की शादी को 54 साल हो चुके हैं और आज भी दोनों एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। दोनों के प्यार में आज भी कोई कमी नहीं दिखती है। दिलीप कुमार की सेहत पिछले कई सालों से ठीक नहीं है, ऐसे में सायरा बानो ही हैं, जो सालों से पति दिलीप कुमार की देखभाल कर रही हैं।

सायरा बानो ने अब हाल ही में दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार इन दिनों काफी कमजोर हो चुके हैं। उनकी इम्यूनिटी भी बेहद कम हो गई है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वह इसलिए दिलीप कुमार का ख्याल नहीं रखतीं कि उन पर किसी तरह का दवाब है। वह तो उनका ख्याल इसलिए रखती हैं क्योंकि वह दिलीप कुमार से बेहद प्यार करती हैं और उन्हें उनकी देखभाल करना अच्छा लगता है।

उन्होंने कहा कि, वह यह नहीं चाहतीं कि लोग उनकी तारीफ करें। सायरा बानो ने कहा, ‘मेरा यह मकसद बिल्कुल भी नहीं है कि कोई मेरी तारीफ करे और कहे कि मैं एक डेडिकेटेड वाइफ हूं।

वह इन दिनों काफी कमजोर हैं, उनकी इम्यूनिटी भी कम है। कई बार वह हॉल तक आते भी हैं और फिर वापस कमरे में चले जाते हैं। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें।’

वह आगे कहती हैं, ‘मैं यह सब दवाब में नहीं, बल्कि दिलीप साहब के प्यार में करती हूं। मुझे तारीफ नहीं चाहिए। उनका साथ होना और उनके साथ रहना ही मेरे लिए काफी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...