नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती मुंबई के बांद्रा में नज़र आईं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया लाइमलाइट में आईं थीं। उन पर कई तरह के सवाल उठे और इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वही आज वह बांद्रा की सड़क पर नजर आई हैं। रिया इस वीडियो में सड़क पर फूलवाले से फूल खरीदती दिख रही हैं।
रिया का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रिया अपनी कार से उतरकर फुटपाथ पर मौजूद फ्लावर शॉप पर पहुंचती हैं और फूल खरीदती नजर आती हैं।
View this post on Instagram
अपने सामने मौजूद कैमरे को देखकर वह हाथ जोड़ती दिखती हैं। इस वीडियो में रिया कहती दिख रहीं- यार फूल खरीदने आई हूं, जाओ न। रिया इस वीडियो में उन्हें फॉलो न करने की बात कहती दिख रही हैं।
जिसे लेकर फोटोग्राफर भी उनके आस-पास दिखाई दिए। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने उनके सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि अब मैं जा रही हूं, आप मेरे पीछे मत आना प्लीज… इसके बाद रिया कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं।
वीडियो में रिया ब्लैक ट्राउजर और ग्रे टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं। वीडियो के अलावा एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।