1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने KRK पर मानहानि का किया केस, पढें पूरी खबर

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने KRK पर मानहानि का किया केस, पढें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने KRK पर मानहानि का किया केस, पढें पूरी खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने पायल घोष, कमाल आर खान सहित अन्य के खिलाफ 1.1 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया है।

इस केस के बाद पायल घोष और केआरके की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं अब केआरके ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इस कार्रवाई को ही बकवास बता दिया है।

केआरके ने अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा उठाते हुए इस मानहानि नोटिस को ही गलत बताया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, फेक केस की वजह से पेंटर एमएफ हुसैन ने देश छोड़ दिया था। यहां कोई भी पब्लिसिटी के लिए किसी के भी खिलाफ शिकायत कर देता है, ये बंद होना चाहिए।

https://www.instagram.com/p/CF5HRpkD-oF/

उन्होंने लिखा, अगर मेरा एक ट्वीट कानून के खिलाफ है, अभिव्यक्ति की आजादी कहा है? बंद करो ये बकवास।

हालांकि केआरके ने अपने ट्वीट में ऋचा का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उनका निशाना उसी तरफ है।

https://www.instagram.com/p/CFcrahVjd2c/

इससे पहले पायल घोष ने भी इस मानहानि नोटिस को अवैध बताया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- मैंने उन्हें बदनाम नहीं किया है। मुझे नहीं समझ आ रहा कि ये क्या केस है’

मैंने सिर्फ वहीं बोला था जो मिस्टर कश्यप ने मुझे बताया था। ये मेरे निजी विचार नहीं हैं। ये मानहानि केस एकदम अवैध है। लेकिन अब मैं भी इस केस को लड़ने को तैयार हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...