1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस रवीना टंडन ने फैंस से पूछा सवाल, इंस्टा पर वीडियो किया शेयर, देखें

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने फैंस से पूछा सवाल, इंस्टा पर वीडियो किया शेयर, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने फैंस से पूछा सवाल, इंस्टा पर वीडियो किया शेयर, देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के टीज़र में उनका धमदार लुक देखने को मिला है। उनके फैंस उन्हें इस लुक में देख कर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

जिसमें वह अपने फैन्स से वीडियो के जरिए पूछ रही है ‘क्या करूं, मैं इतनी सुंदर हूं तो क्या करूं’. रवीना टंडन का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। जिसमें वह अपने क्रू मेंबर के साथ मेकअप रूप में नजर आ रही हैं। साथ ही वो प्रिंटेड व्हाइट साड़ी के साथ तैयार दिख रही हैं।

आपको बता दे रवीना टंडन ने बॉलीवुड में साल 1992 में आई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से डेब्यू किया था, ये फिल्म हिट साबित हुई और उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल अवॉर्ड भी मिला था।

जिसके बाद साल 1994 में उनकी 7 फिल्में मोहरा, लाडला, अक्स, दिलवाले, अंदाज अपना अपना जैसी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से 5 फिल्में हिट हुई थीं। जिसके बाद रवीन ने बुलंदी, बड़े मिया छोटे मिया, एलओसी कारगिल, कयामत, बुड्ढा होगा तेरा बाप जैसी फिल्मों में काम किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...