एक्ट्रेस राखी सावंत बिग बॉस 14 के चलते एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने शो में चैलेंजर के तौर पर एंट्री हैं। पिछले साल राखी जबरदस्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने बताया था कि वह शादी कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने पति की पहचान अभी तक लोगों से छुपाकर रखी है। लेकिन अब राखी ने बताया कि जल्द ही लोग उनके पति के बारे में जान जाएंगे।
राखी सावंत ने अपनी सीक्रेट शादी को लेकर कहा, ”मैं जानती हूं यही सही समय है कि लोग और खासकर फैन्स उन्हें देखना चाहते हैं। वे यह डिमांड कर रहे हैं जबसे मैंने शादी की है। और जब मैं बिग बॉस में हूं तो मैं चाहती हूं कि वह खुद को सभी के सामने इंट्रोड्यूस करें। यहां तक कि मैंने उसे धमकी भी दी है कि अब उसे सबके सामने आना ही होगा। कहीं सलमान सर ने मेरे पति से मिलने के लिए कह दिया तो?”
राखी से पूछा गया कि आपने पति की पहचान अभी तक क्यों छुपाकर रखी हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ”मैंने बहुत कठिन परिस्थितियों में शादी की थी और हम इसकी घोषणा नहीं कर पाए।
यह लव कम अरेंज मैरिज थी। वह यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं। मैं जल्द ही पब्लिक के सामने और डिटेल्स शेयर करूंगी। बस कुछ समय की बात है। जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”
इससे पहले राखी बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि उस समय मैं बच्ची जैसी थी लेकिन अब मैं मैच्योर हो गई हूं। मेरी जर्नी शो से शुरू हुई थी और लोगों ने बिग बॉस के घर में मुझे बहुत पसंद किया था। मुझे खुद पर पूरा विश्वास है और इस बार मैं किसी को खुद को टॉर्चर नहीं करने दूंगी, जैसे पहले सीजन में लोगों ने किया था। मैं अब एक शातिर खिलाड़ी हूं।