1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बुक ‘अनफिन‍िश्ड’ रिलीज, तस्वीर की शेयर, देखें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बुक ‘अनफिन‍िश्ड’ रिलीज, तस्वीर की शेयर, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बुक ‘अनफिन‍िश्ड’ रिलीज, तस्वीर की शेयर, देखें

ग्लोबल आईकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी पहली किताब ‘अनफिन‍िश्ड’ रिलीज की थी, जिसने चंद घंटों में ही बेस्ट सेलर बुक्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने इसकी पहली झलक शेयर की है। बुक के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने एक इमोशनल नोट लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं, “वह फीलिंग, जब आप खुद की किताब पहली बार अपने हाथ में पकड़ते हैं, मजाक कर रही हूं। मेरे हाथ सिर्फ किताब की जैकेट लगी है जो बुक पर लपेटी जानी है। बस महसूस कर रही थी कि इसे पकड़कर कैसा लगता है। इंतजार नहीं कर पा रही हूं, अगले महीने यह किताब लॉन्च होने वाली है। खुद की पहली कॉपी को पहले से ही आप बुक कर सकते हैं, बायो में दिए लिंक पर।”

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने शादी की दूसरी सालगिरह पर पति निक जोनस संग कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। वह लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही थीं।

तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े क्लोज खड़े नजर आ रहे थे। वहीं, एक और फोटो में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे थे। कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी।

‘Unfinished’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अभी तक कई वीडियोज और पोस्ट शेयर कर चुकी हैं, जिसके जरिए उन्होंने ना सिर्फ अपने फैंस को इस बुक से रुबरू कराया बल्कि बुक को मिल रहे प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित शराफ दिखाई दिये थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...