1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने घर में उगे नींबुओं के पौधे का वीडियो किया शेयर, कही ये बात

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने घर में उगे नींबुओं के पौधे का वीडियो किया शेयर, कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने घर में उगे नींबुओं के पौधे का वीडियो किया शेयर, कही ये बात

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा इन दिनों अपने घर कैलीफॉर्निया में हैं, लेकिन वह अकसर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

हाल ही में प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर की खेती दिखाती नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा के वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके घर में पौधे नींबू से लदे हुए हैं। इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही फैंस भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं।

प्रीति जिंटा ने घर में उगे नींबुओं का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “घर की खेती की तरफ वापसी। मुझे बागवानी की तरफ लौटना और प्रकृति के साथ प्यार करना पसंद है।

यह मेरा सकारात्मक रहने का तरीका है, जीवन की सरल चीजों की सराहना करना और पृथ्वी के साथ जुड़े रहना, क्योंकि जब जिंदगी आपको नींबू दे तो यह शिकंजी और नींबू का अचार बनाने का समय है।

मैं जानती हूं कि कौन इस सब चीजों को देखकर गर्व महसूस करेगा, क्योंकि उन्होंने ही मुझे बागवानी करने के लिए प्रेरित किया। मां आपका धन्यवाद, आपको मेरा ढेर सारा प्यार।

बता दें कि प्रीति जिंटा इससे पहले भी अपनी बागवानी के कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं. बता दें कि प्रीति जिंटा पति जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। प्रीति और जीन की शादी 2016 में हुई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...