मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का सॉन्ग ‘फर्स्ट किस’ सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। यू-ट्यूब पर ही हनी सिंह का फर्स्ट किस सॉन्ग 50 मिलियन क्रॉस कर चुका है। इस बात को लेकर उनके फैंस में भी काफी खुशी देखने को मिल रही है।
फर्स्ट किस के 50 मिलियन क्रॉस होने की खुशी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इस गाने पर एक्सप्रेशंस देती और डांस मूव दिखाती नजर आ रही हैं। नुसरत भरूचा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
नुसरत भरुचा के वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ‘फर्स्ट किस’ सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस मूव्स दिखाते और शानदार एक्सप्रेशंस देती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए नुसरत भरुचा ने लिखा, “फर्स्ट किस के 50 मिलियन क्रॉस होने की खुशी में मेरे पसंदीदा हनी सिंह को ढेर सारी बधाइयां।” वीडियो में एक्ट्रेस स्काइ ब्लू टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी तारीफ के लायक है। बता दें कि नुसरत भरुचा अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।