1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस नेचुरोपैथी फिजिशियन जेसिका की रहस्यमय परिस्थितियों से हुई मौत, पढ़ें पूरा कारण

एक्ट्रेस नेचुरोपैथी फिजिशियन जेसिका की रहस्यमय परिस्थितियों से हुई मौत, पढ़ें पूरा कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस नेचुरोपैथी फिजिशियन जेसिका की रहस्यमय परिस्थितियों से हुई मौत, पढ़ें पूरा कारण

अमेरिकन ऐक्ट्रेस और नैचुरोपैथी फिजिशन जेसिका कैम्बेल की पिछले महीने रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। जेसिका केवल 38 साल की थीं और वह 29 दिसंबर को अपने पोर्टलैंड स्थित घर पर मृत अवस्था में पाई गई थीं।

फिल्म ‘इलेक्शन’ में काम कर चुकीं जेसिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी तक उनके परिवार को नहीं मिली है और पता नहीं चल पाया है कि आखिर उनकी मौत का कारण क्या था।

जेसिका की कजन सारा वेसलिंग ने उनकी मौत की खबर को कन्फर्म करते हुए मीडिया को बताया है कि जेसिका रोजाना की तरह अपने क्लीनिक गई थीं और उस दिन अपने परिवार से भी मिली थीं।

सारा ने बताया कि जेसिका बाथरूम में गई थीं लेकिन जब लौटकर नहीं आईं तो उनकी मां चेक करने गईं। जेसिका बाथरूम के फर्श पर पड़ी हुई थीं। परिवार ने बताया है कि जेसिका पिछले कुछ दिनों से सांस में दिक्कत महसूस कर रही थीं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...