1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस मौनी रॉय के बोल्ड और स्टाइलिश लुक ने फैंस को बनाया दिवाना, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर ,देखें

एक्ट्रेस मौनी रॉय के बोल्ड और स्टाइलिश लुक ने फैंस को बनाया दिवाना, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर ,देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस मौनी रॉय के बोल्ड और स्टाइलिश लुक ने फैंस को बनाया दिवाना, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर ,देखें

एक्‍ट्रेस मौनी रॉय अपनी लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्‍ड और स्टाइलिश तसवीरें पोस्ट करती रहती है। इन तसवीरों पर फैंस जान छिड़कते हैं।

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है। और अकसर अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी एक फोटो ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है जिसमें वह सिमर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए मॉनी रॉय ने बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा है- उन्होंने लिखा मैं हैटर्स के लिए पागल हूं। मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहै हैं। अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग उनकी फोटो को लाइक कर चुके हैं।

वैसे भी मौनी रॉय अपनी स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से फैन्स का दीवान बना लेती हैं। उन्होंने बेहतरीन काम की वजह से कम समय में ही बॉलीवुड में धाक जमा लिया है। साथ ही अब तक वो कई बड़े सितारों के साथ काम भी कर चुकी हैं।

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’  रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है।

एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रे, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...