एक्ट्रेस मौनी रॉय किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अब खबर है कि मौनी शादी करने वाली हैं। जी हां, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। एक्ट्रेस के फैंस के लिए यह खबर बेहद सरप्राइजिंग है। वही इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है,और ये तस्वीर फैंस को बेहद पंसद आ रही है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा,’ गहराई से अनाड़ी। इन तसवीरों में वो ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहना है। इसके साथ ब्लैक कलर का वूलेन स्वेटर कैरी किया है, जो उनके लुक को और दिलकश बना रहा है। उनकी इस तसवीर पर लोग फिदा हुए जा रहे हैं। इन तसवीरों को जमकर व्यूज मिल रहे है जो बढ़ता ही जा रहा है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बैंकर हैं। वहीं मौनी रॉय लॉकडाउन के दौरान अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ दुबई में थीं। लॉकडाउन के दौरान मौनी आए दिन दुबई से अपनी फोटोज साझा करती रहती थीं। फिलहाल, सूरज के साथ मोनी की शादी को लेकर ये खबरें कितनी सच है ये वक्त आने पर पता चलेगा।
मौनी रॉय की इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ ब्यूटी क्वीन.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मैम आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ अच्छी तसवीर है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ दुबई में रहने का मन बना लिया है क्या मैम।’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप इंडिया कब आ रही हो डियर। एक और यूजर ने लिखा,’ आप हर फ्रेम में बेहद खूबसूरत हैं.’ इस तसवीर पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।