1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस मोनालिसा ने ‘शोना शोना’ गाने पर डांस का लगाया तड़का, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस मोनालिसा ने ‘शोना शोना’ गाने पर डांस का लगाया तड़का, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस मोनालिसा ने ‘शोना शोना’ गाने पर डांस का लगाया तड़का, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंर के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में मोनालिसा और विक्रांत सिंह, टोनी कक्कड़ के शोना शोना गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। मोनालिसा पिंक स्लीवलेस गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, विक्रांत व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक सनग्लासेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।

टोनी कक्कड़ का यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। टोनी ने इस गाने को लिखा है और बहन नेहा कक्कड़ के साथ मिलकर गाया भी है। इस गाने को सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल पर फिल्माया गया है।

बता दें कि मोनालिसा की इंस्टाग्राम पर लगभग 40 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने टीवी पर मोहना का किरदार निभाकर जबरदस्त पॉप्युलैरिटी हासिल की थी।  इसके अलावा वह बिग बॉस में नजर आ चुकी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...